रूस में Corona virus से 200 और लोगों की मौत

शनिवार, 6 जून 2020 (22:31 IST)
मास्को। रूस में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से लगभग 200 और लोगों की मौत हो गई। इस महामारी से एक दिन में मौतों का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 29 मई को एक दिन में सबसे अधिक 232 लोगों की मौत हुई थी।

राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्यबल ने शनिवार को बताया कि पिछले दिन इस घातक वायरस से 197 लोगों की मौत हो गई। रूस में संक्रमण के 8,855 नए मामले सामने आए हैं। रूस में अब तक इस बीमारी के 4,58,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें 5,725 लोगों की मौत भी शामिल है।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी