ब्राजील में गामा स्ट्रेन के 3 वेरिएंटों का पता लगा, मूल स्ट्रेन की तुलना में होंगे अधिक प्रतिरोधी

बुधवार, 7 जुलाई 2021 (11:43 IST)
ब्यूनस आयर्स। ब्राजील में शोधकर्ताओं ने मंगलवार को कोरोनावायरस के गामा स्ट्रेन के 3 नए वेरिएंटों की खोज की है। न्यूज पोर्टल ने यूओएल ने आज बुधवार को फिओक्रूज वैज्ञानिक संघ वायरोलॉजिस्ट फेलिप नवेका का हवाला देते हुए बताया कि पी.1 (गामा वेरिएंट) अमेजॅनस प्रांत में पाया गया है। उन्होंने कहा कि हम 3 उप वेरिएंट के बारे में बात कर रहे हैं।

ALSO READ: भारत बायोटेक ने कहा- भारत और ब्रिटेन में मिले कोरोना के स्ट्रेन्स पर प्रभावी है Covaxin
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले महीनों में इसके अमेजॅनस प्रांत के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी फैलने के आसार हैं। इसके अलावा ये गामा के मूल स्ट्रेन की तुलना में अधिक प्रतिरोधी होंगे। शोधकर्ता ने बताया कि इनमें से एक वेरिएंट डेल्टा स्ट्रेन की तरह है जिसे पहली बार भारत में पहचाना गया था और दुनियाभर में फैल गया। उन्होंने कहा कि यह अनुमान लगाना अभी भी असंभव है कि नए वेरिएंट किस तरह व्यवहार करेंगे?(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी