रूस में कोरोना के 31,096 नए मामले, ढाई लाख से अधिक लोगों की मौत

मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (20:08 IST)
मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के 31,096 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,864,845 हो गई। संघीय प्रतिक्रिया केंद्र ने मंगलवार को जानकारी दी। केंद्र ने कहा कि रूस के 85 क्षेत्रों से 31,096 नए मामले सामने आए। इनमें 2,231 मरीज लक्षणविहीन रहे।

ALSO READ: कोरोनावायरस के omicron स्वरूप का दोबारा संक्रमण की उच्च दर से है संबंध : अध्ययन
 
मॉस्को में सबसे अधिक 2,573 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 2,381 मामले और मॉस्को क्षेत्र में 2,208 नए मामले दर्ज हुए हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण से 1,182 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,83,644 हो चुकी है। रूस में इसी अवधि में 34,615 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही अब यह आकंड़ा बढ़कर 85,65,091 हो गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी