महाराष्ट्र में Corona के 394 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 6817 पहुंची

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (23:05 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमण के 394 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6817 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 18 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 301 पहुंच गई है।

मृतकों में से 11 मुंबई से, पांच पुणे से और दो नासिक जिले के मालेगांव से थे। इलाज के बाद 117 लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। राज्य में अब तक इस वायरस के संक्रमण से 957 लोग स्वस्थ हुए हैं। कुल 1,02,189 लोगों की अब तक जांच हुई और 1,19,161 लोगों को घर में पृथक रखा गया है। वहीं 8,814 लोग संस्थानों में पृथक रखे गए हैं।

कुल 6,817 मामलों में से 4,447 मुंबई से हैं। वहीं मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की बात करें जिसमें मुंबई और उसके आसपास के शहर आते हैं, उसमें कुल 5,279 मरीज हैं। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी