अमिताभ बच्चन की कोरोना से जंग, प्रार्थनाओं के लिए शुभचिंतकों को दिया धन्यवाद

सोमवार, 13 जुलाई 2020 (08:09 IST)
मुंबई। अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया। अमिताभ, उनके बेटे अभिषेक, पुत्रवधू ऐश्वर्या और पोती आराध्या की जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी जिसके बाद देशभर में महानायक के प्रशंसक उनके और परिजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
ALSO READ: अमिताभ बच्चन के चारों बंगले सील, कोरोना प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित
अमिताभ और अभिषेक ने शनिवार को इस बारे में ट्विटर पर जानकारी साझा की थी और कहा था कि वे नानावती अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में हैं। अमिताभ (77) ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाओं वाले संदेश उनके हृदय की गहराई को छू गए।
ALSO READ: अमिताभ के प्रशंसक ने उकेरा उनका चित्र, जल्द स्वस्थ होने की मांगी दुआ
अमिताभ ने लिखा कि आपकी चिंताओं, प्रार्थनाओं और अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी शुभेच्छाओं का मैं आभारी हूँ। सभी को धन्यवाद। उन्होंने यह भी लिखा कि सभी संदेशों का उत्तर दे पाना संभव नहीं है और वे सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
 
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि मैं हाथ जोड़कर आपके प्यार के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। पिता के ट्वीट के कुछ घंटे बाद अभिषेक ने ट्वीट कर बताया कि ऐश्वर्या और आराध्या घर पर क्वारंटाइन में हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर वह और उनके पिता अस्पताल में ही रहेंगे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी