7 जून तक बंद रहेंगी मध्यप्रदेश से 4 राज्यों के लिए बस सेवा

मंगलवार, 1 जून 2021 (18:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 जून से अनलॉक की शुरुआत हो गई है। अंतरराज्यीय बस सेवा अभी भी प्रतिबंधित रहेगी। इसके लिए विभाग ने सोमवार को नए आदेश जारी कर दिए। मध्यप्रदेश से 4 राज्यों के लिए बस सेवा अब 7 जून तक बंद रहेंगी।

ALSO READ: मई रहा कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महीना, 88 लाख से ज्यादा मामले और 1,17,247 लोगों की जान गई
 
सरकार के नए आदेश के अनुसार अब 7 जून तक उत्तरप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के लिए बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इन राज्यों से बसें न तो मध्यप्रदेश आएंगी और न ही इन राज्यों में बसें जाएंगी। इससे पहले इन पर 31 मई तक रोक थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी