French tourist raped: उदयपुर शहर में फ्रांस की एक पर्यटक (French tourist) के साथ दुष्कर्म का मामला (case of rape) सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी फरार है। आरोप है कि व्यक्ति इस पर्यटक को एक पार्टी से बहला-फुसलाकर अपने किराए के अपार्टमेंट में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अनुसार घटना सोमवार को बड़गांव थाना क्षेत्र में हुई।
प्राथमिकी के अनुसार महिला ने बार-बार होटल लौटने की मिन्नत की लेकिन लेकिन आरोपी ने मना कर दिया। उसी समय उसके मोबाइल फोन की बैटरी डिस्चार्ज हो गई थी। उसने आरोप लगाया कि अपार्टमेंट में पहुंचने के बाद व्यक्ति ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद महिला ने खुद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।(भाषा)