गोरखपुर में 'अजूबा', Corona संक्रमित महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म

गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (22:47 IST)
गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित महिला ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 4 बच्चों को जन्म दिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गणेश कुमार ने कहा कि 3 बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन एक को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बच्चों की मां स्वस्थ है।
ALSO READ: दिल्‍ली में Corona की दूसरी लहर, CM अरविंद केजरीवाल ने कही बड़ी बात
देवरिया जिले के गौरी बाजार की निवासी 26 वर्षीय महिला को मंगलवार रात में अस्पताल लाया गया था जिसके बाद उनके संक्रमित होने का पता चला। बुधवार को महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया।
ALSO READ: Covid 19 : पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 75 प्रतिशत मामले 10 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेश से
प्रसव समय पूर्व हुआ है और बच्चों का वजन 980 ग्राम से 1.5 किलो के बीच है। चारों बच्चों के नमूने कोरोना वायरस जांच के लिए भेजे गए हैं। (भाषा) (प्रतीकात्मक फोटो)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी