Corona virus का खौफ, मुंबई हवाई अड्डे पर 50,000 से अधिक यात्रियों की हुई जांच

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (08:06 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 18 जनवरी से अब तक कोरोना वायरस के लिए 50,000 से अधिक यात्रियों की जांच की जा चुकी है।
ALSO READ: कोरोना के असर से सोने में आया बड़ा उछाल, 44640 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर
विभाग के अनुसार केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया से यहां पहुंचने वाले हवाई यात्रियों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
 
इससे पहले विभाग 18 जनवरी से चीन, हांगकांग, थाईलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और जापान से आने वाले यात्रियों की जांच कर रहा था। विभाग ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक कुल 50,091 यात्रियों की जांच की जा चुकी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी