दिल्ली में फिर डरावना हुआ कोरोना : 24 घंटे में 1,009 नए पॉजिटिव केस मिले, 1 मौत

बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (21:01 IST)
नई दिल्ली। delhi corona update : राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। बुधवार को कोविड-19 के 1,009 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक हैं, जबकि संक्रमण से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
ALSO READ: Coronavirus Update : ओमिक्रॉन पर नया खुलासा, दिल्ली में कोरोना से मरने वालों के 97% नमूनों में Omicron वैरिएंट था
यह आंकड़ा 10 फरवरी के बाद से दिल्ली में दर्ज किए गए मामलों की अधिकतम संख्या है। दिल्ली में 10 फरवरी को कोविड-19 के 1,104 मामले सामने आए थे।
 
स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कुल 17,701 नमूनों की कोविड-19 जांच हुई थी, जिनमें से 5.7 प्रतिशत में संक्रमण की पुष्टि हुई। दिल्ली में मंगलवार को कोविड के 632 मामलों के साथ संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी