भारत में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, 68 साल की महिला की संक्रमण से गई जान

शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (22:50 IST)
नई दिल्ली। ‍भारत में कोरोना वायरस (Corona virus)  से दूसरी मौत की खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
 
खबरों के अनुसार पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली 68 वर्षीय महिला को उसके बेटे से कोरोना का संक्रमण हुआ था। खबरों के अनुसार बेटा स्विट्‍जरलैंड, इटली से लौटकर आया था। बेटा जब लौटा तो उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखे थे। पश्चिमी दिल्‍ली में रहने वाली 68 वर्षीय महिला की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो गई है। खबरों के अनुसार बेटे का इलाज चल रहा है। 
 
खबरों के मुताबिक महिला का इलाज राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। महिला को बीपी और डाइबिटीज की भी शिकायत थी। गुरुवार को कोरोना वायरस के चलते भारत में पहली मौत का मामला सामने आया था।
 
कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय एक बजुर्ग की मौत हो गई जो कोरोना वायरस से पीड़ित था। बुजुर्ग की मौत मंगलवार को ही हो गई थी लेकिन उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार को हुई। बुजुर्ग व्यक्ति 29 फरवरी को सऊदी अरब से भारत लौटा था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी