MP : गृह विभाग के सचिव डॉ. मसूद अख्तर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (17:41 IST)
भोपाल। गृह विभाग में सचिव मसूद अख्तर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। करीब 20-25 दिन पहले कोरोना संक्रमण होने के कारण उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
वहां से ठीक होने के कुछ दिन बाद ही बताया जाता है कि दोबारा कोरोना हुआ। इसके बाद उन्हें नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें लंग्स इंफेक्शन भी हुआ था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी