केजरीवाल ने भगवान राम से मांगी कोरोना वायरस से लड़ने की शक्ति

भाषा

गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (12:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान राम से कोरोना वायरस से लड़ने की शक्ति मांगी। भगवान राम के जन्म के पावन अवसर पर रामनवमी मनाई जाती है।
ALSO READ: मुख्यमंत्री केजरीवाल की प्रवासी मजदूरों से अपील, दिल्ली नहीं छोड़ें...
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आप सभी को रामनवमी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम से मेरी यही प्रार्थना है कि कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई के लिए हम सभी को और खासकर स्वास्थ्यकर्मियों को शक्ति दे।
ALSO READ: मुख्यमंत्री केजरीवाल की लोगों से अपील, Lockdown के दौरान घर में ही रहें, जारी होंगे ई-पास
दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 152 हो गई है जिनमें से 53 लोग वे हैं, जो निजामुद्दीन इलाके में एक धार्मिक समारोह में शामिल हुए थे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी