Lockdown 4.0 : 31 मई तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो

रविवार, 17 मई 2020 (23:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के मद्देनजर मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए 31 मई तक बंद रहेंगी।
 
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक बढ़ाए जाने की रविवार को घोषणा की।
 
ALSO READ: Covid-19 : Lockdown 4.0 की नई गाइडलाइन जारी, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
एनडीएमए ने एक आदेश में कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन उपायों को और 14 दिन के लिए लागू किए जाने की जरूरत है।
 
डीएमआरसी ने एक ट्वीट में कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के मद्देनजर मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए 31 मई तक बंद रहेंगी। हमारी हेल्पलाइन सेवा 155370 भी उपलब्ध नहीं होगी। आप हम तक [email protected] पर पहुंच सकते हैं। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन भी जारी की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी