वियतनाम में कोरोना का नया वैरिएंट, मचा हड़कंप

रविवार, 30 मई 2021 (16:36 IST)
अब वियतनाम में कोरोना वायरस का एक नया वेरियंट पाया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये अन्य देशों में पाए गए कोविड वैरिएंट्स का मिलाजुला रूप है।

वियनताम में एक बार फिर वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस देश की आधी से ज्यादा जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां कोरोना संक्रमण के 6,700 मामले और 47 मौत दर्ज की गई हैं, लेकिन अब यहां मिले वैरिएंट ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। 
 
वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री विएन टान लॉन्ग ने राष्ट्रीय स्तर पर हुई बैठक में कहा कि ‘हमें एक नया वैरिएंट मिला है। उन्होंने बताया कि ये वैरिएंट तेजी से हवा में फैलता है। जो पहले की तुलना में अधिक घातक है। इसका जेनेटिक कोड जल्द उपलब्ध होगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी