PM मोदी आज करेंगे 'मन की बात', कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2020 (00:03 IST)
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देशवासियों को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री का संबोधन उनके रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए होगा, जो हर महीने के अंतिम रविवार को होता है। आज सुबह 11 पीएम मोदी देश के लोगों से मन की बात करेंगे।
 
देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन ने संक्रमण की रफ्तार को कुछ कम जरूर किया है। 3 मई तक देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मुद्दे पर लोगों के सामने सरकार की अगली रणनीति का खुलासा कर सकते हैं। 
 
 
भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े बढ़कर 24942 हो गए हैं। इसमें से 18953 एक्टिव केस हैं और 5210 लोग स्वस्थ हो गए हैं। देश में अब तक 779 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख