ओलंपिक खेलों के बीच में टोकियो में वायरस के रिकॉर्ड मामले, चिंताएं बढ़ीं

शनिवार, 31 जुलाई 2021 (17:43 IST)
मुख्य बिंदु
टोकियो। जापान की राजधानी टोकियो में जारी ओलंपिक खेलों के बीच कोविड-19 के कुल 4,058 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। सिटी हॉल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक और पदक की उम्मीद, डिस्कस थ्रो के फाइनल में पहुंचीं कमलप्रीत
 
आलोचक लंबे वक्त से ओलंपिक को टालने या रद्द करने की मांग कर रहे थे, क्योंकि इन खेलों में दुनियाभर के लाखों खिलाड़ी, कॉर्पोरेट प्रायोजक और मीडिया जुटता है। खिलाड़ियों की कोरोनावायरस के लिए हर दिन जांच हो रही है। ओलंपिक में काम कर रहे 21 लोगों में शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई जिनमें से कोई भी खिलाड़ी नहीं था।

ALSO READ: टोक्यो ओलंपिक में पाकिस्तानी झंडा पकड़ने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी को मांगनी पड़ी माफी (वीडियो)
 
खेलों में 241 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 23 एथलीट हैं। जापान में कोविड-19 से 15,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। टोकियो के पड़ोसी सैतामा, चीबा और कनागवा प्रांतों में रिकॉर्ड दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी