रूस ने निभाई दोस्ती : ऑक्सीजन, दवाइयों समेत दो विमान पहुंचे दिल्ली

गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (09:00 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रूस से मेडिकल जरूरतों की पहली खेप गुरुवार को भारत पहुंच गई है।
 
रूस ने भारत को भेजी पहली खेप में  20 ऑक्सीजन कंसंटेटर, 75 वेंटिलेटर, 150 बेडसाइड मॉनिटर और  दवाइयां  शामिल है। रूस से दो उड़ाने यह सारी मदद लेकर आज सुबह दिल्ली पहुंची।
 

#WATCH | Two flights from Russia, carrying 20 oxygen concentrators, 75 ventilators, 150 bedside monitors, and medicines totalling 22 MT, arrived at Delhi airport earlier this morning. pic.twitter.com/L2JRu3WLZs

— ANI (@ANI) April 29, 2021
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और कोविड-19 से उत्पन्न स्थितियों पर चर्चा की। 
 
उन्होंने कहा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन से आज मेरी अच्छी बातचीत हुई। हमने कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और इसके खिलाफ लड़ाई में रूस की ओर से दी जा रही मदद और सहयोग के लिए मैंने राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद किया।
 
भारत में तेजी से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण की तेज गति के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी विश्व के कई नेताओं से लगातार फोन पर चर्चा कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी बात की थी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी