व्लादिमीर पुतिन ने भी ली थी स्पुतनिक वी टीके की खुराक

गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (09:02 IST)
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने देश में विकसित स्पुतनिक वी टीके की खुराक इस साल की शुरुआत में ली थी। रूस में कोरोनावायरस के मामलों और मौतों की संख्या में बढ़ोतरी के बीच राष्ट्रपति ने टीका लेने के बारे में खुलासा किया और लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित किया।

ALSO READ: तेजस्वी-तेज प्रताप ने लगवाई स्पूतनिक V, कहा- कारगर है Vaccine
 
उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में उम्मीद जताई कि टीकाकरण अभियान से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से बचने में मदद मिल सकती है। रूस में बुधवार को कोरोनावायरस के 21,042 मामले सामने आए और 669 लोगों की मौत हो गई।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी