क्या सचमुच बढ़ते तापमान से हो जाएगा कोरोना वायरस का खात्मा

गुरुवार, 5 मार्च 2020 (07:05 IST)
कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई। इनमें इटली के 16 नागरिकों में COVID-19 वायरस संक्रमण पॉजिटिव पाया गया।

चीन समेत दुनिया भार में इस वायरस से 3,131 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि गर्मी के कारण इस वायरस फैलना कम हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि 26 से 27 डिग्री के तापमान पर COVID-19 का वायरस मर जाता है।

दावा किया जा रहा है कोरोना का वायरस का आकार 400 से 500 माइक्रोमीटर का होता है, इसलिए किसी भी मास्क से इससे बचा जा सकता है। वायरस का आकार बड़ा होने के कारण यह हवा से नहीं फैल सकता है।
 
यह संक्रमित व्यक्ति के प्रभाव में आने से फैल सकता है। वायरस अगर मेटल सरफेस पर रहता है तो 12 घंटे तक जिंदा रहता है, फेब्रिक या कपड़े पर रहता है तो 9 घंटे तक जिंदा रहता है, बचाव के लिए कपड़े हमेशा साफ-सुधरे कपड़े पहनें।
व्यक्ति के शरीर पर 10 मिनट तक यह वायरस जिंदा रह सकता है, इसके बचाव के लिए जरूरी है कि हाथ हमेशा साबुन और पानी से धोते रहें और सेनेटाइजर का प्रयोग करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी