पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली साइबर ठगी के शिकार, लिंक क्लिक करते ही लगा 1 लाख का चूना

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (11:17 IST)
मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली साइबर ठगी का शिकार हो गए। KYC अपडेट के नाम पर उन्हें 1,13,998 रुपए का चूना लगा दिया गया। पुलिस ने इस मामले अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कांबली को फोन किया और उन्हें एक लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक करते ही कांबली के अकाउंट से रुपए गायब हो गए।
 

Mumbai: An FIR registered at Bandra Police Station, against unidentified person, based on a complaint by former cricketer Vinod Kambli of being duped of Rs 1,13,998 on the pretext of KYC update.

(File photo) pic.twitter.com/CsNoQY1cWd

— ANI (@ANI) December 10, 2021
पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश जारी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी