सतीश उपाध्याय : प्रोफाइल

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का जन्म 6 मार्च 1962 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वैसे स्कूल के दिनों में सतीश उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ चुके थे।

1982 में वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में वॉइस प्रेसीडेंट बने। करियर के शुरुआती दिनों में ही सतीश उपाध्याय के कौशल की चर्चा राजनीति के गलियारों में होने लगी थी। अभाविप के बाद सतीश उपाध्याय भाजपा की युवा ईकाई में शामिल हो गए।

1988 से 1990 के बीच सतीश उपाध्याय युवा मोर्चा के जनरल सेकेटरी और 2002 में दिल्ली युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। अटलबिहारी और लालकृष्ण जैसे शीर्ष नेताओं के रहते सतीश उपाध्याय ने केंद्र में मीडिया टीम के सदस्य के रूप में काम किया और 1993 में मदनलाल खुराना के नेतृत्व में लड़े गए दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने कॉर्डिनेटर की भूमिका निभाई।

वेबदुनिया पर पढ़ें