Diwali rangoli: दिवाली की सिंपल रंगोली डिजाइन, आसान तरीके से सीखें रंगोली बनाना

How to make rangoli For Diwali: दिवाली पर रंगोली बनाने की परंपरा है। दरवाजे पर, पूजा स्थल पर और अन्य विशेष जगह पर रंगोली बनाकर माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है। इससे त्योहार की रोनक बढ़ जाती है। कई घरों में महिलाएं या लड़कियां बहुत अच्छी और बड़ी रंगोली बनाती हैं लेकिन यदि आपको रंगोली बनाते नहीं याद है और ज्यादा समय भी नहीं है तो फाटाफट बनने वाली सिंपल रंगोली डिजाइन।
 
रंगोली की आकृतियों के सांचे:-
  1. रंगोली डिजाइन बाजार में उपलब्ध अलग-अलग आकृतियों और सांचों से बनाई जाती है।
  2. आप बाजार से अपने मनपसंद की आकृतियों का इन बने बनाए सांचे को लेकर आ जाएं।
  3. जिसके लिए आपको हाथ से मेहनत करने की जरूररत नहीं होती। 
  4. बस सांचे में रंगोली भरकर अपने अनुसार आकृतियां उकेरी जा सकती हैं। 
  5. इसमें पहले जमीन पर छन्नी से रंगों को समान रूप से फैलाया जाता है।
  6. उसके बाद सांचे या फिर छापों की सहायता से सफेद रंगोली का उपयोग कर आकृतियां बनाई जाती है। 
  7. यह रंगोली आपके लिए बनाना आसान भी होगा और समय की बचत भी होगी।
 
फूलों की रंगोली:- 
बिंदुओं की सहायता से बनाएं रंगोली:
  1. बिंदुओं को मिलाकर बनाते हैं रंगोली।
  2. सबसे पहले किसी भी फूल या पत्ते की आकृतियों बिंदुओं से बनाएं।
  3. कई लयबद्ध बिंदुओं को मिलाते हुए रंगोली की कई सुंदर-सुंदर आकृति बनाएं।
  4. यह तरीका आसान होने के कारण युवतियों के साथ ही छोटी बालिकाएं भी आसानी से रंगोली को आकार दे सकती हैं। 
  5. इसके बाद इसमें अपने अनुसार रंग भरकर इसे और भी आकर्षक बनाया जाता है। तब तैयार होती है, खूबसूरत रंगोली।
 
कुछ खास आकृतियां-

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी