Diwali 2023 Wishes: दिवाली पर शेयर करें ये 7 शुभ संदेश

diwali 2023 wishes
इस साल 12 नवंबर 2023 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। भारत में दिवाली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और यह त्यौहार हिंदू धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह त्यौहार अपने परिवार के साथ मिलकर मनाया जाता है इसलिए इस पर्व के लिए सभी अपने काम से छुट्टी लेकर दिवाली मनाते हैं।

दिवाली का पर्व हर्ष और उल्लास का पर्व होता है। इस दिन खुशियों के साथ मिठाइयां और सुंदर गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं। इन गिफ्ट और मिठाइयों के साथ आप अपने प्रियजनों को दिवाली स्पेशल diwali 2023 wishes दे सकते हैं। चलिए जानते हैं इन शुभ संदेश के बारे में.... 
 
1. सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएं
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं
दीपावली पर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
 
2. धन की बरसात हो, मां लक्ष्मी का वास हो, 
संकटों का नाश हो, उन्नति का ताज हो।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
3. कह दो अंधेरों से कहीं और घर बना लें, 
मेरे मुल्क में रौशनी का सैलाब आया है।
दिवाली की शुभकामनाएं
 
4. रंगोली से सजा है आपका घर आंगन, 
दिवाली के पर्व सा जगमगाए आपका सारा जीवन।
हैप्पी दिवाली 2023
 
5. पूजा से भरी थाली है, 
चारों ओर खुशहाली है, 
आओ मिलकर मनाएं ये दिन, 
आज दिवाली है।
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
 
6. शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदा।
शत्रुबुद्धि-विनाशाय दीपज्योती नमोऽस्तुते।।
दीपावली पर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
 
7. दीपक की रौशनी, पटाखों की आवाज,
सूरज की किरणे, खुशियों की बोछार,
चंदन की खुशबु, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्यौहार!
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
ALSO READ: Diwali: 2023 में दिवाली कब है, पूजा के मुहूर्त

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी