अमेरिका में Super Bowl में किसान आंदोलन पर चला 40 सेकंड का वीडियो

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (08:05 IST)
न्यूयॉर्क। भारत में किसान आंदोलन को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है, वहीं कई देशों के नेता और हस्तियां भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक फुटबॉल प्रतियोगिता सुपर बाउल के दौरान भारत में जारी किसान आंदोलन पर आधारित 40 सेकेंड का वीडियो चलाया गया।

इस प्रतियोगिता को अमेरिका में करोड़ों लोग देखते हैं। यह वीडियो मानवाधिकार के लिए पहचाने जाने वाले मार्टिन लूथर किंग के बयान के साथ शुरू हुआ।
ALSO READ: सचिन तेंदुलकर-अक्षय-विराट के ट्वीट की जांच पर भड़की बीजेपी, कहा- महाराष्ट्र में देशभक्ति गुनाह हो गया
इसके अलावा उसमें फ्रेस्नो शहर के महापौर जेरी डेयर यह कहते दिखे, ‘‘भारत के हमारे भाई-बहनों, हम आपको बताना चाहते हैं कि हम आपके साथ खड़े हैं।

हालांकि यह वीडियो राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बल्कि केवल फ्रेस्नो काउंटी में ही प्रसारित किया गया। इस वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। इसमें यह भी बताया गया है कि अमेरिकी गायिका रिहाना ने भी प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी