Bharat Bandh पर राहुल गांधी का बयान, नहीं बर्दाश्त किया जाएगा अन्याय

सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (21:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों पर अन्याय कर रही है और इस जुल्म को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है इसलिए पार्टी 8 दिसंबर को आंदोलनरत किसानों के भारत बंद का पूर्ण रूप से समर्थन करेगी।
ALSO READ: Farmers' Protest LIVE Updates : भारत बंद को लेकर UP में हाईअलर्ट, CM योगी बोले- विपक्ष कर रहा है किसानों को गुमराह
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित को नजरअंदाज कर रही है और बड़े पूंजीपतियों की मदद के लिए कदम उठा रही है। यह किसानों के साथ अन्याय है इसलिए देश के अन्नदाता के समर्थन में सबका खड़ा होना जरूरी है।
 
गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 8 दिसंबर को किसान क्रांति के समर्थन में शांतिपूर्ण भारत बंद है। हम इसका पूर्ण रूप से समर्थन करेंगे। देश के अन्नदाता से अत्याचार और अन्याय असहनीय है। 'अदानी-अंबानी कृषि कानून' वापस लो। उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों के साथ मारपीट का भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें देशवासियों से भारत बंद का समर्थन करने का आग्रह किया गया है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी