Organza Suit में किसी पारी से कम नहीं दिखेंगी आप! जानें कैसे करें स्टाइल

WD Feature Desk

गुरुवार, 27 जून 2024 (17:14 IST)
Organza Fabric
Organza Fabric : गर्मियों में हल्के, आरामदायक कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है। ऑर्गेंज़ा सूट इस मौसम के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ये न सिर्फ हल्के और आरामदायक होते हैं, बल्कि इनके रंग और डिजाइन भी बेहद फ्रेश और आकर्षक होते हैं। ALSO READ: जाह्नवी कपूर के इन 3 Stylish Blouse Design से अपनी साड़ी को दें नया लुक!

फूलों, बेलों और पत्तियों जैसे प्राकृतिक तत्वों से सजे ये सूट आपको एक अलग ही अहसास दिलाते हैं। इतना ही नहीं, इन्हें पहनकर आपको लगेगा कि आपने कुछ पहना ही नहीं है और गर्मी भी कम लगेगी। ऑर्गेंज़ा सूट कई तरह के डिजाइन्स में उपलब्ध हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से और साथ ही ये भी जानते हैं कि आजकल कौन से रंग ट्रेंड कर रहे हैं। ALSO READ: डेट पर जमाना है अपना इम्प्रेशन तो ये 5 Casual Trouser करें ट्राई
 
1. प्लेन ऑर्गेंज़ा सूट:
प्लेन ऑर्गेंज़ा सूट की खूबसूरती अलग होती है। ये रोज पहनने के लिए एकदम सही विकल्प है। इसमें एक प्लेन सलवार या पैंट होता है और ऊपर सूट जिसे आप अपने घुटने से ऊपर भी रख सकते हैं। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार सिलवा सकते हैं और ये आपको परफेक्ट लुक देगा।
 
2. फ्लोरल ऑर्गेंज़ा सूट:
फ्लोरल ऑर्गेंज़ा सूट बेहद प्यारा लगता है। इसे पहनकर हर लड़की परी जैसी लगती है। इसमें कई तरह के डिजाइन आते हैं और आजकल गाउन टाइप डिजाइन काफी फेमस है। फ्रॉक सूट भी बेहद खूबसूरत लगता है। इसके अलावा आपको शरारा और गरारा सूट भी मिल जाएंगे।
3. प्लाजो ऑर्गेंज़ा सूट:
प्लाजो ऑर्गेंज़ा सूट आजकल काफी ट्रेंड में है। इसकी खास बात ये है कि इसे पहनकर आप ऑफिस जा सकती हैं और हर जगह आरामदायक महसूस कर सकती हैं। आप इसे हर बार पहन सकती हैं। आप इसका कपड़ा लेकर अपने लिए सूट भी सिलवा सकते हैं।
 
4. आजकल ट्रेंड में ये रंग:
ऑर्गेंज़ा सूट में आजकल कुछ रंग काफी ट्रेंड कर रहे हैं। मस्टर्ड येलो कलर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा ऑलिव ग्रीन और लाइट पिंक कलर भी काफी ट्रेंड कर रहे हैं। आप ग्रे और मल्टीकलर ऑर्गेंज़ा सूट भी पसंद कर सकती हैं। अंत में, आपको जो रंग पसंद आए उसे पहनें और गर्मियों में स्टाइलिश और आरामदायक रहें।
 
आप इस तरह के फैब्रिक से अपने लुक को तैयार कर सकती हैं। साथ ही आज के समय में ये काफी ट्रेंड में भी है। आप चाहें तो इन सूट के साथ सुंदर ज्वेलरी भी पहन सकती हैं जिससे आपका लुक और भी खास लगे। 
ALSO READ: कपड़ों से भर गई है अलमारी? तो इन 5 क्रिएटिव तरीकों से पुराने कपड़ों का करें इस्तेमाल

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी