भारत में कहां से आया समोसा
भारत में हर नुक्कड़ पर मिलने वाला समोसा, असल में फारसी शब्द 'सम्मोकसा' से बना है। इतिहासकारों का मानना है कि समोसे की उत्पत्ति 10वीं शताब्दी से पहले कहीं मध्य पूर्व (ईरान) में हुई थी। यह 13वीं से 14वीं शताब्दी के बीच मुस्लिम व्यापारियों और आक्रमणकारियों के साथ भारत आया। उस समय समोसे में आलू नहीं, बल्कि कीमा (मांस) और मेवे भरे जाते थे, और इसे तलने की बजाय आग पर सेंका जाता था।
प्रसिद्ध यात्री इब्न बतूता और कवि अमीर खुसरो जैसे लेखकों ने भी अपने लेखों में समोसे का जिक्र किया है। भारत आने के बाद, 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा आलू लाए जाने के बाद, समोसे में आलू भरने का चलन शुरू हुआ और यह धीरे-धीरे शाकाहारी रूप में इतना लोकप्रिय हो गया कि आज यह भारतीय स्ट्रीट फूड का एक अनिवार्य हिस्सा है।