गणेशजी ने कितनी बार जन्म लिया, कितने हैं उनके अवतार?

Ganesh Chaturthi Utsav 2023: 19 सितंबर 2023 से गणेश उत्सव प्रारंभ हो गए हैं। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर भगवान गणेशजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। परंतु पुराणों के अनुसार उन्होंने तो कई जन्म लिए थे तो फिर क्या सभी जन्मों में उन्होंने चतुर्थी को ही जन्म लिया था क्या? खैर जो भी हो आओ जानते हैं कि गणेशजी ने कितनी बार जन्म लिया या कहें कि कितने हैं उनके अवतार? 
 
  1. गणेशजी ने सतयुग में कश्यप व अदिति के यहां महोत्कट विनायक नाम से जन्म लेकर देवांतक और नरांतक का वध किया था। त्रेतायुग में उन्होंने उमा के गर्भ से जन्म लिया और उनका नाम गुणेश रखा गया। सिंधु नामक दैत्य का विनाश करने के बाद वे मयुरेश्वर नाम से विख्‍यात हुए।
  2. द्वापर में माता पार्वती के यहां पुन: जन्म लिया और वे गणेश कहलाए। ऋषि पराशर ने उनका पालन पोषण किया और उन्होंने वेदव्यास के विनय करने पर सशर्त महाभारत लिखी।
  3. कहते हैं कि द्वापर युग में वे ऋषि पराशर के यहां गजमुख नाम से जन्मे थे। उनका वाहन मूषक था, जो कि अपने पूर्व जन्म में एक गंधर्व था। 
  4. इस गंधर्व ने सौभरि ऋषि की पत्नी पर कुदृष्टि डाली थी जिसके चलते इसको मूषक योनि में रहने का श्राप मिला था। इस मूषक का नाम डिंक है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी