गंगा दशहरा कब है ? घर पर ही करें यह पवित्र आरती

हिन्दू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व होता है। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गंगा मैया स्वर्ग से उतरकर पृथ्वी पर आईं थीं। इस वर्ष गंगा दशहरा 20 जून 2021, रविवार को मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर घर में ही करें यह पवित्र आरती- 
 
श्री गंगा मां की आरती
 
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
चन्द्र-सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।
ॐ जय गंगे माता...
 
एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता।
ॐ जय गंगे माता...
आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता।
ॐ जय गंगे माता...
ॐ जय गंगे माता...।।

ALSO READ: बुद्ध पूर्णिमा और गंगा दशहरा पर गंगा स्नान पर लगी रोक

ALSO READ: हरिद्वार कुंभ में गंगा स्नान व पूजन के 10 फायदे

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी