गोवा में प्रमोद सावंत और मणिपुर में एन बीरेन सिंह को एक बार फिर मौका, होली के बाद शपथ ग्रहण

बुधवार, 16 मार्च 2022 (15:05 IST)
नई दिल्ली। गोवा में एक बार फिर सरकार की कमान प्रमोद सावंत संभालेंगे तो मणिपुर में एन बीरेन सिंह को मौका मिला है। बीजेपी संसदीय दल ने इन दोनों नामों पर मुहर लगा दी है। खबरों के मुताबिक दोनों राज्यों में होली के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा। गोवा में एक बार फिर सरकार की कमान प्रमोद सावंत संभालेंगे तो मणिपुर में एन बीरेन सिंह को मौका मिला है।
Koo App
 
बीजेपी संसदीय दल ने इन दोनों नामों पर मुहर लगा दी है। हालांकि अभी इसके लिए औपचारिक ऐलान नहीं किया गया। इस बीच मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा करने के लिए योगी आदित्यनाथ दिल्ली आ रहे हैं। 3 दिन में दूसरी बार योगी दिल्ली आएंगे। 
प्रमोद सावंत ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। 40 सीटों वाले गोवा में भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटों पर जीत के साथ ही सत्ता में बने रहने में सफलता हासिल की है। मणिपुर में पार्टी के खाते में 32 सीटें आईं। राज्य के दोनों प्रमुख नेता दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी