सीएम खट्टर ने पेश किया हरियाणा का बजट, सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा

मंगलवार, 8 मार्च 2022 (12:43 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया और महिलाओं के लिए 'सुषमा स्वराज पुरस्कार' की घोषणा की।
 
यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा।
 
उन्होंने महिलाओं को उद्यमी बनने में सहायता देने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू करने की घोषणा भी की।
 
Koo App
हरियाणा के सर्वांगीण विकास के लिए मैं वर्ष 2022-23 के लिए 1 लाख 77 हज़ार 255.99 करोड़ रुपए का बजट पेश करता हूँ। #HaryanaBudget2022 - Manohar Lal (@manoharlalbjp) 8 Mar 2022
खट्टर के पास वित्त विभाग भी है और उन्होंने राज्य विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी