हल्दी के 25 Health & Beauty Benefits, जानकर रह जाएंगे दंग

हल्दी एक औषधीय दवा है। इसके सेवन से कई बीमारियों से निजात मिलती है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल तत्व प्रचुरता में मौजूद होते हैं। इसके सेवन से संक्रमण का खतरा भी कम होता है। वहीं सेहत के साथ यह रंग निखारने में बहुत अच्छी है। हल्दी सेहत के साथ-साथ पूजन सामग्री में भी अधिक उपयोग होता है। आइए आपको बताते हैं आज हल्दी से होने वाले 25 लाभ के बारे में –

हल्दी निखारे त्वचा

1. मुहांसों से परेशान है तो हल्दी सबसे कारगर उपाय है। हल्दी में चंदन और नींबू का रस मिलाकर 15 मिनट के लिए फेस पर लगा लीजिए। कुछ ही दिन में मुहांसों आराम मिल जाएगा। या आप 2 चम्मच दही, 1 चम्मच बेसन और आधा चम्मच हल्दी मिक्स करके 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लीजिए। सप्ताह में ऐसा 2 बार कीजिए कुछ ही दिन में आराम मिल जाएगा।

2. गन्ने का रस,दही और हल्दी को मिला लीजिए। इसके बाद इसे अपनी आंखों के नीचे लगा लीजिए।15 मिनट तक उसे रखें। और ठंडे पानी से इसे धो लीजिए ।

3.कई बार समय से पहले ही उम्र ज्यादा दिखने लगती है अगर आपके साथ भी ऐसा होता है हल्दी  का पैक जरूर लगाएं। जी हां, हल्दी को दही या दूध में मिक्‍स कर लें इसके बाद उसे चेहरे पर किसी एक दिशा में घूमने जाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे साफ पानी से धोलें।

4. चेहरी पर जल्‍दी झुर्रियां आने लग गई है तो घबराएं नहीं हल्दी के साथ आंवले का पाउडर,टमाटर रस और कच्चा दूध मिलाएं। सभी को एक जैसा करके चेहरे पर 30 मिनट लगा कर रख लें। सप्ताह में कम से कम दो बार प्रयोग करें।

5. अगर आप ऑयली स्किन से परेशान है तो पीठी जरूर लगाएं। पीठी में आप आटा,नींबू, मलाई,हल्दी, बेसन,मीठा तेल,गुलाब जल,केसर और ऑलिव ऑयल जरूर मिक्‍स करें 1 महीने तक 1 दिन छोड़कर पीठी लगाएं। आपको कुछ ही दिन में आराम मिल जाएगा।

6. कई बार प्रेग्‍नेंसी के दौरान पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं जो अच्छे नहीं लगते हैं ऐसे में आप बेसन, दही, नींबू, हल्दी को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। और फिर उन्हें अपने स्‍ट्रेच मार्क्‍स वाली जगह पर 30 मिनट के लिए लगा लें।

7. अगर आपको भी किचन में काम के दौरान जलने के निशान हो जाते हैं तो हल्दी और एलोवेरा जेल को मिक्स कर लगा लें। आराम मिल जाएगा।

8. ऑयली स्किन का एक ओर उपाय है जी हां, हल्दी चंदन और संतरे का रस तीनों सामग्री को  अच्‍छे से मिक्‍स करके चेहरे पर लगा लीजिए। बहुत जल्दी ऑयली स्किन से छुटकारा मिल जाएगा।

9. त्वचा को चमकदार बनाने के लिए चंदन का पाउडर, आंवले की गुदी और हल्‍दी को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। इसके बाद 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। और इसके बाद जैतून के तेल से कुछ देर तक मालिश करते रहे। चेहरे पर कुछ ही दिनों में चमक आ जाएगी।
10.  शहद, हल्दी, जैतून का तेल और बेसन बराबर मात्रा में मिक्‍स कर लें। और उसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। चेहरे का रंग निखर जाएगा।

11.  हल्दी, शहद और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे  को धो लें।

12.   हल्‍दी में थोड़ा सा बेसन और शक्कर को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। आप इसे चेहरे पर स्क्रब की तरह यूज कर सकते हैं।

आइए जानते हैं हल्दी से हेल्‍दी होने के लाभ 

1. दिल की बीमारी होने पर रोज दूध के साथ हल्दी का सेवन करना चाहिए। साथ ही यह कैस्ट्रोल का कम करने में मदद करता है।

2.  रोज हल्दी के दूध का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। गठिया बादी समस्या में भी आराम मिलता है।

3.   पीरियड्स के दौरान सुबह खाली पेट चुटकी भर हल्दी का ठंडे पानी से सेवन करने से आराम मिलता है।

4.  हल्‍दी में मौजूद एंटीबैक्‍टीरियल तत्वों से कैंसर की आशंका कम हो जाती है। दरअसल हल्दी, करक्यूमिन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देता है।

5.  घाव, अंदरूनी चोट, हड्डी से संबंधित परेशानी होने पर हल्दी के दूध का सेवन किया जाता है।

6. हल्दी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

7.   हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए दूध के साथ इसका सेवन जरूर करना चाहिए, जिससे चेहरे पर समय से पूर्व झुर्रियां और सिलवटें नहीं आती है।

8. सुबह हल्‍दी का खाली पेट सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल में रहता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।

9. प्रतिदिन हल्दी का सेवन करने से खून साफ रहता है और ब्‍लड सर्कुलेशन भी अच्‍छा होता है।

10. सर्दी-खांसी से परेशान होने पर सबसे पहले हल्दी का दूध दिया जाता है। साथ ही इसके सेवन से बुखार में भी राहत मिलती है।

11.  बुजुर्गों को हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद करक्यूमिन अल्जाइमर रोग से पीड़ित लोगों को आराम मिलाता है।

12.  कई बार मुंह से बदबू आने की समस्या से परेशान रहते हैं तो हल्दी का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल एक्टिविटी पाई जाती है। जो दांतों की सफाई करने में मदद करती है। आप नमक के साथ हल्दी मिक्स करके ब्रश कर सकते हैं, इससे काफी आराम मिलेगा।

13. डायबिटीज के लोगों को अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखना होता है। शुगर के मरीजों को नियमित रूप से हल्दी का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर कंट्रोल में रहती है।

Disclaimer: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी