बारिश में फिश खाना हो सकता है हानिकारक, हो सकते हैं यह 4 नुकसान

बारिश का मौसम तला हुआ खाने और बाहर पार्टी करने के लिए उत्तम होता है। ऐसे में कई लोग जो मांसाहार करते हैं इस समय मछली का सेवन करते हैं। कई लोग प्रोटीन के लिए भी इसे बारिश में भी खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि बारिश में मछली खाना बीमारियां को निमंत्रण देने के समान है। इससे तबियत खराब हो सकती है। आइए जानते हैं बारिश में मछली खाने के 4 नुकसान -
 
1 बारिश के मौसम में मछलियों को बड़ी संख्या में कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है। उनकी दुर्गन्ध दूर करने और सड़ने से बचाने के लिए उन पर तरह-तरह के केमिकल लगाए जाते हैं। यह पेट से सम्बंधित बीमारियां से परेशान कर सकते हैं।
 
2 इस मौसम में पानी दूषित होता है और इसमें कचरा और बीमारियां के बैक्टेरिया भी पनपते हैं। यह मछलियों और दूसरे पानी के जानवरों के आहार के रूप में उनके शरीर में चले जाते हैं, ऐसे में उनका सेवन करने से एनर्जी से लेकर पेट सम्बन्धी अनेक बीमारियां हो सकती है।
 
3 बारिश का मौसम इन जलप्राणियों के प्रजनन का समय होता है। मछलियां इस समय अंडे देती है। ऐसे में उनका सेवन करने से फूड पोइजनिंग हो सकती है।
 
4 इस समय हमारा पाचन तंत्र कमजोर होता है, कहा जाता है कि बारिश में हमें हल्का आहार लेना चाहिए और प्रोटीन को पचाना भी कठिन होता है, ऐसे में मछली का सेवन करना पाचन तंत्र खराब कर सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी