ताम्बे के बर्तन में पानी पीने के 5 फायदे

ताम्बे के बर्तन में रखा गया पानी पीना चाहिए, यह आयुर्वेद के जानकार कहते ही हैं। आजकल लोग अपने स्वास्थ्य के लिए सजग होने लगे हैं और पुनः अपना पुराना कल्चर अपनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि आज लोग प्लास्टिक की बोतलों का त्याग करके ताम्बे की बोतलों पर शिफ्ट हो रहे हैं। आइए जानते हैं ताम्बे के बर्तन में पानी पीने के 5 लाभ -
 
1 ताम्बे का पानी पीने से दिमाग उत्तेजित होता है अर्थात यह दिमाग को सक्रिय करता है, जिससे स्मरणशक्ति भी बढ़ती है।
 
2 यह पानी पीने से सूजन और शरीर में दर्द जैसी समस्याओं में रहत मिलती है। ताम्बे में एंटी इन्फ्लमेट्री गुण होते हैं और पानी को उसमें रखने से पानी में भी वही गुण आ जाते हैं।
 
3 ताम्बे का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है , जिससे हृदय सम्बंधित समस्याओं की सम्भावना कम हो जाती है।
 
4 यह पानी त्वचा के उपचार के लिए कारगर है, यह अंदर से बॉडी को शुद्ध करता है जिससे कील-मुहासे तो कम होते ही हैं साथ में त्वचा तमकदार भी बनती है।
 
5 ताम्बे का पानी पेट की समस्याओं में लाभकारी है। गैस, अपच, कब्ज इत्यादि की समस्या इससे दूर होती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी