मेथीदाना के फायदे तो पता होंगे, अब जरा इसके नुकसान भी जान लीजिए

मेथीदाना का सेवन कई लोग करते हैं, कई बार इसकी सब्जी भी बनाई जाती है। अगर आपको भी मेथीदाना खाना बहुत पसंद हैं तो ये जरूर जान लीजिए कि सभी के लिए इसे खाना फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है। मेथीदाना खाने से 5 सेहत नुकसान भी हो सकते है, आइए जानते हैं -
 
1 यह जरूरी नहीं कि मेथीदाने का सेवन सभी के लिए फायदेमंद हो, कुछ लोगों को इससे नुकसान भी होता है। खास तौर से जो लोग ब्लडशुगर या डायबिटीज के मरीज हैं, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि यह शुगर के स्तर को प्रभावित करता है।
 
2 कई बार इसे खाने से पेट संबंधी समस्याएं भी होती हैं, जैसे गैस बनना, खट्टी डकार आना आदि। इससे बचने के लिए इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखें और यदि यह आपको सूट न कर रहा हो तो इसे न खाएं।
 
3 कई बार मेथीदाना खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। त्वचा पर सूजन या दर्द जैसी समस्या भी इसका सेवन करने से हो सकती हैं।
 
4 इसकी तासीर गर्म होती है। इससे मूत्र संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। मूत्र में अजीब सी गंध आना या अन्य समस्या से बचने के लिए इसका प्रयोग सोच समझ कर करें।
 
5 गर्भवती महिलाओं या नवजात बच्चों की मांओं को इसका सेचन सावधानी से करना चाहिए। इससे दस्त आदि की समस्याएं हो सकती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी