बेहतर सेहत चाहते हैं, तो खाना खाते समय जरूर याद रखें 5 टिप्स

अच्छी डाइट और व्यायाम बेहतर सेहत और जीवन के लिए हमेशा लाभकारी होती है, लेकिन इसके साथ ही आपके खान-पान और जीने का तरीका भी आपकी को काफी हद तक प्रभावित करता है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं तो भोजन करने से जुड़े यह 5 सूत्र आपको पता होना चाहिए - 

यह भी पढ़ें :  हीमोग्लोबिन बढ़ने से होते हैं यह 5 नुकसान
 
1 पहला सूत्र है, खाने को चबा-चबाकर खाना। यह सिर्फ कहने की बात नहीं है बल्कि प्रत्यक्ष तौर पर आपकी सेहत पर असर डालती है। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि हमारे मुंह में जितने दांत हैं, हर निवाले को उतनी बार यानि 32 बार चबाना चाहिए। आप भी कोशिश कीजिए कि ज्यादा से ज्यादा चबाकर खाएं।
 
2 खाना खाने के दौरान पानी बिल्कुल न पिएं। पानी का सेवन खाना खाने के आधा घंटा पहले व बाद में ही करेंगे तो यह पाचन के लिए भी फायदेमंद होगा और आपकी सेहत के लिए भी।

यह भी पढ़ें : पेट में अपेंडिक्स फटने के 5 लक्षण, जरूर जान लीजिए
 
3 रात के खाने को लेकर सतर्क रहेंगे, तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। ज्यादातर समस्याएं पेट के कारण होती है, और अगर आप देर रात खाना खाते हैं तो वह सही तरीक से पच नहीं पाता जिससे कई स्वास्थ्य समस्या पैदा होती हैं। कोशिश कीजिए सोने से कम से कम दो घंटे पहले ही भोजन कर लें और हल्का भोजन लें।
 
4 खाना खाने के तुरंत बाद आइसक्रीम, ठंडा पानी आदि का सेवन न करें अन्यथा आपको पाचन संबंधी समस्या व कब्ज हो सकता है। इसका कारण है आपकी पाचन अग्नि का समाप्त होना। इसका आपकी सेहत पर गलत असर पड़ता है।  

यह भी पढ़ें : गलत वक्त पर फल खाने से होते हैं गंभीर नुकसान, जानें 5 तथ्य
 
5 खाने के साथ कभी फलों का सेवन न करें, यह पाचन तंत्र की प्रक्रिया को बिगाड़ कर रख देता है और फिर आपको पाचन व पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। फलों का सेवन हमेशा भोजन के आधा या एक घंटा पहले ही कर लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी