सावधान, इन 5 जगहों पर दर्द की वजह हो सकता है आपका स्मार्टफोन

स्मार्टफोन के बिना कुछ घंटे रहने का सोचना भी मुश्किल लगता है लेकिन इसे इस्तेमाल करते हुए आपको मालूम होना चाहिए कि ये आपके शरीर के कई हिस्सों में दर्द की वजह बन सकता है। आइए, जानते हैं स्मार्टफोन आपके किन हिस्सों को दर्द दे सकता है -
 
1 ऊंगलियों में दर्द - लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करना ऊंगलियों में दर्द का कारण बन सकता है। इससे ऊंगलियों में दर्द के साथ ही खिंचाव या अकड़न भी हो सकती है।
 
2 गर्दन में दर्द - फोन का इस्तेमाल करते समय आपकी गर्दन में भी दर्द होना स्वाभाविक है। लंबे समय तक गर्दन पर जोर देना या एक ही अवस्था में रहना हानिकारक हो सकता है।


ALSO READ: बढ़ी हुई शुगर को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन उपाय
 
3 आंख दर्द - लंबे समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल आंखों में दर्द, जलन के साथ ही आंखों की अन्य समस्याएं भी दे सकता है। इससे आंखों में सूखापन भी बढ़ सकता है।
 
4 पीठ दर्द - लगातार बैठकर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना आपकी पीठ में जकड़न और दर्द पैदा कर सकता है। इससे बचने के लिए सक्रिय रहना जरूरी है।

ALSO READ: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए 8 अचूक घरेलू उपचार, जरूर आजमाएं
 
5 कंधे में दर्द - हाथों में फोन पकड़कर आप लंबे समय तक उसका इस्तेमाल करते हैं, तो कंधों में भी खिंचाव होता है और यह दर्द में भी बदल सकता है। इसलिए बीच-बीच में ब्रेक जरूर लेते रहें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी