दमे का निकलेगा दम... यह मसाला नहीं किसी से कम

Webdunia
हमारे देश में लौंग जंजीबार से आती है। वही लौंग लाभकारी होती है, जिसमें से तेल ना निकाला गया हो। लौंग कफ पित्त शामक होती है। प्यास लगने और जी मचलने पर लौंग का सेवन लाभकारी होता है।

पाचन क्रिया पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है। लौंग भूख बढ़ाती है, इससे पाचक रसों का स्त्राव बढ़ता है। पेट के कृमि इसके प्रयोग से नष्ट हो जाते हैं।

ALSO READ: मिल गए शाही मसाले तेजपान के 5 आश्चर्यजनक फायदे
 
इसकी मात्रा 1 से 5 लौंग तक ही उचित है। इसे पीसकर मिश्री की चाशनी या शहद के साथ लेना अधिक लाभप्रद होता है।

लौंग श्वेत रक्त कणों को बढ़ाती है तथा जीवन शक्ति के लिए जिम्मेदार कोषों का पोषण करती है। यह एंटीबायोटिक है। अत: दमा रोग में अत्यंत लाभकारी है। दमे का दम निकल जाएगा अगर इसकी चाय नियमित पीना शुरु कर दी। 

त्वचा के किसी भी प्रकार के रोग में चंदन बूरा के साथ मिलाकर लेप लगाने से फायदा मिलता है।  

ALSO READ: दूध से है चिढ़ तो ऐसे करें कैल्शियम की कमी दूर.. पढ़ें 7 सस्ते उपाय

ALSO READ: यह 2 चीजें साथ में ना खाएं भूलकर, वरना होगा जहरीला असर

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख