Winter Health Care : सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं गोंद के लड्डू, जानिए फायदे

स्वस्थ रहने के लिए पोष्टिक आहार का होना बेहद जरूरी होता है। वहीं सर्दियों का मौसम सेहत बनाने के लिए काफी अच्छा होता है, ये बात हम सभी जानते हैं। अगर ठंड के मौसम में खान-पान में सही चीजों को शामिल किया जाएं तो ये आपको पूरे साल तंदुरुस्त रहने में मदद करते है। सर्दी के मौसम में यदि आप गोंद के लड्डू का सेवन करते है, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते है।
 
 गोंद के लड्डू पोषक तत्वों का भण्डार हैं, जिसके सेवन से आपको कई सेहत लाभ मिलते हैं आइए जानते है गोंद के लड्डू के सेहत के लिहाज से कितना फायदेमंद हैं।
 
1 ठंड के मौसम में गोंद के सेवन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में आवश्यक गर्मी बनाए रखता है। सुबह के समय इसका सेवन फायदेमंद है।
 
2 सर्दियों में गोंद का सेवन दिमागी तरावट और जोड़ों में दर्द व जोड़ों की अन्य समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
 
3 रोजाना सुगह गोंद के लड्डू के साथ दूध का सेवन करेंगे, तो आप बीमार पड़ने से बच जाएंगे। क्योंकि इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा।
 
4 गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस समय यह रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए जरूरी है और मां का दूध बढ़ाने में लाभकारी होता है।
 
5 यह हड्डियां मजबूत करता है और मांसपेशि‍यों को मजबूत कर उन्हें लचीला बनाता है। खास तौर से रीढ़ की हड्डी के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद है।
 
6 रोजाना भुनी हुई गोंद का सेवन करना हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। हृदय संबंधी अन्य रोगों के लिए भी यह फायदेमंद है।
 
7 कमजोरी को दूर करने के लिए भी गोंद के लिए बेहद लाभदायक है। यह थकान, चक्कर आना और माइग्रेन जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
 
8 कब्ज के मरीजों के लिए गोंद का सेवन मददगार साबित होता है। दिन में 1 बार इसका सेवन आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है।
 
9 महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याओं, डिलवरी के बाद होने वाली कमजोरी, ल्यूकोरिया और अन्य समस्याओं को भी यह ठीक करता है।
 
10 शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी गोंद के लड्डू या पंजीरी का सेवन किया जाता है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी