जानिए प्याज के 10 स्वास्थ्यवर्धक लाभ

सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाला प्याज, केवल स्वाद ही नहीं बल्कि आपके स्वास्थ्य में भी वृद्धि करता है। चाहे हरा प्याज हो या फिर लाल, इसके दोनों ही प्रकार कई तरह की बीमारियों को आपसे दूर रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं यह प्याज सेहत के साथ आपके सौंदर्य को भी बढ़ाने में सहायक होता है। फिलहाल हम बता रहे हैं, प्याज के 10 स्वास्थ्यवर्धक लाभ - 

 
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्याज बहुत फायदेमंद है। यह न केवल कई तरह की बीमारियों से आपको बचाता है, बल्कि सब्जियों में पकाने के दौरान इस्तेमाल होने के कारण विटामिन-सी के रूप में भी यह फायदेमंद होता है। 

2  ज्यादातर लोग अपच की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी यह समस्या परेशान करती है, तो आप भी प्याज का सेवन जरूर करें। प्याज के सेवन से शरीर में पाचक रस का प्रवाह ज्यादा होता है जो खाने को पचाने में सहायक होता है।
 
 डाइबिटीज से पीड़ि‍त लोगों के लिए भी प्याज बहुत काम की चीज है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही रक्त में शर्करा या शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। इससे डाइबिटीज के मरीजों को लाभ होता है।

 वजन घटाने के लिए अगर आपकी कोशि‍श बरकरार है, तो इसके लिए हरा प्याज बेहद उपयोग साबित होगा। हरे प्याज का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है।
 

 
5  कैंसर जैसे रोग से बचने के लिए प्याज एक बेहतरीन औषधि‍ है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो कैंसर की रोकथाम में मददगार होता है।

 सांस संबंधी रोग होने पर प्याज काफ लाभदायक है, इसके अलावा गठिया के इलाज में भी प्याज का उपयोग किया जाता है। गर्मी के दिनों में प्याज रोज खाने से लू लगने का खतरा नहीं होता।
 
7  कामेच्छा को बढ़ाने या जागृत करने में प्याज बेहद सहायक होता है, विशेष रूप से हरे पत्तेदार प्याज। आहार विशेषज्ञों के अनुसार प्याज का सेवन करने से यौन दुर्बलता को दूर किया जा सकता है।  

8  कान में किसी प्रकार की समस्या होने पर प्याज को राख में भूनकर उसका गुनगुना रस निकाल लें। अब इस रस को कान में डालने पर कान दर्द एवं अन्य समस्या समाप्त हो जाएगी।

9  महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी समस्या होने पर प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करने पर बहुत लाभ मि‍लता है। अत्यधि‍क दर्द होने की स्थि‍ति में भी इससे लाभ होता है।

10  इसके अलावा त्वचा व बालों के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए भी प्याज के रस का प्रयोग किया जाता है। साथ चर्म रोग होने की स्थि‍ति में प्याज के रस को तिल्ली या अलसी का तेल मिलाकर लगाने से लाभ होता है। 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें