इस विटामिन की कमी आपको समय से पहले बना देगी बूढ़ा, डाइट में शामिल करें ये खास चीजें

बदलती लाइफस्टाइल में फिटनेस भी जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। जहां युवा वर्ग लगातार अपनी डाइट पर कंट्रोल कर रहे हैं। लेकिन कई बार डाइट पर कंट्रोल सेहत पर उल्टा असर भी डाल सकता है। जी हां, इन दिनों युवाओं से लेकर बूढ़ों तक में विटामिन बी-12 की कमी दर्ज की जा रही है। जिससे 25 साल तक के युवा गंभीर और लंबी बीमारियों की चपेट में आने से बच नहीं पा रहे है। लेकिन शरीर में किसी तरह की कमी पूरी नहीं हो इसके लिए सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं विटामिन बी+-12 की कमी के लक्षण और उसकी कमी से होने वाले नुकसान और किन चीजों में पाया जाता है विटामिन बी-12 -

विटामिन बी-12 के लक्षण -
 
- भूलने की बीमारी का खतरा।
- सांस फूलना।
- बहुत ज्यादा थकान होना।
- भूख नहीं लगना।
- त्वचा पीली पड़ जाना।
- सिरदर्द और कान में सीटी बजना।
- जीभ में दाने या फिर लाल हो जाना।
- कमजोरी और सुस्ती बने रहना।
- तनाव महसूस होना।
- कमर और पीठ में दर्द होना।
- नर्वस सिस्‍टम पर असर पड़ना।
- गर्भवती महिलाओं को कमजोरी महसूस होना।

आइए जानते हैं विटामिन बी 12 से भरपूर फूड

विटामिन बी-12 के सेवन से कमी को पूरा किया जा सकता है। हालांकि विटामिन बी-12 मांस, मछली या चिकन में अधिक पाया जाता है। लेकिन आप शुद्ध शाकाहारी है तो अपनी डाइट में कम फैट वाला दूध, छाछ, दही, पनीर, बीन्‍स, सूखे मेवे का सेवन कर सकते हैं। शिक्षित करने के लिए यह एक सामान्य जानकारी है। इस प्रकार के लक्षण दिखने या महसूस होने पर डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी