क्या आप भी सुबह उठते ही ढेर सारा पानी पी लेते हैं?

गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (17:11 IST)
Health tips: कई लोग हैं जो सुबह उठते ही एक बार में ही ढेर सारा पानी एक साथ गटक जाते हैं। इसके बाद चाय या कॉफी पीते हैं। उन्हें लगते हैं कि इससे प्रेशर बन जाएगा और हमारा पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा। हालांकि ऐसा कम ही हो पाता है, लेकिन क्या इसके नुकसान आपको पता है? यदि नहीं तो जान लीजिये।
 
आयुर्वेद के अनुसार एक साथ पानी पीना नुकसान दायक है। यह पेट, लिवर, दिमाग और किडनी के लिए सही नहीं है, क्योंकि हमारे शरीर का तापमान वैसे ही कम होता है और उपर से एक साथ ढेर सारी ठंडा पानी पीकर हम सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। इससे मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा जाता है और पाचन तंत्र भी बिगड़ सकता है।
 
आयुर्वेद सलाह देता है कि सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह हमारे पाचन को सही करके पेट को साफ एवं स्वच्छ कर देता है। हालांकि आयुर्वेद में सुबह के समय उषाकाल में पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिसे उषापान कहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार एक साथ ढेर सारी पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए और वह भी घूंट-घूंट करके। यदि आप भी सुबह उठते ही एक साथ ढेर सारी पानी पी जाते हैं तो अपनी इस आदत पर कंट्रोल करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी