बारिश में न करें मछली का सेवन, जानें 4 कारण

अगर आप मांसाहारी हैं और मछली यानि फिश खाना आपको बेहत पसंद है, तो बरसात के मौसम में आपको इस पसंद से दूरी बना लेनी चाहिए, अन्यथा सेहत के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों? तो जरूर जानिए यह 4 नुकसान - 

यह भी पढ़ें : डिब्बाबंद जूस से बनाएं दूरी, जानें 5 कारण
 
1 पहला कारण यह है कि बारिश के मौसम में मछलियों को बड़ी मात्रा में स्टोर करके रखा जाता है और उन पर केमिकल का इस्तेमाल भी होता है ताकि वे खराब न हों। ऐसे में यह पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
 
यह भी पढ़ें : क्या आपको भी है कोई फोबिया? जानें डर के 7 प्रकार
 
2 इस मौसम में तालाबों का पानी ज्यादातर खराब ही होता है, जिसके कारण इस मौसम में अबर आप जलीय जीवों या मछली का सेवन करते हैं, तो आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें : सावन में उपवास कर रहे हैं, तो ये 7 बातें जरूर पढ़ें
 
3 मछलियों के प्रजनन का समय भी यही होता है, जब वे अंडे देती हैं। ऐसे में मछली का सेवन फूड पॉइजनिंग के साथ-साथ सेहत संबंधी अन्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
 
यह भी पढ़ें : गुस्सा हो जाएगा गायब, जानिए 7 बेहतरीन टिप्स
 
4 इस मौसम में स्टोर कर के रखी गई मछलियां पोषण के लिहाज से भी सही नहीं मानी जा सकती। अत: इस मौसम में इनका सेवन करना समझदारी वाला फैसला नहीं होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें