strong digestion tips : कौन से फूड बिगाड़ते हैं डाइजेशन

हम आज के समय में खान पान को संतुलित रखने का ध्यान नहीं रख पाते। कुछ ऐसे आहार भी हम लेते हैं जिन्हे पचने में शरीर को ज्यादा प्रयास करने होते हैं। जिससे कब्ज, पेटदर्द, लीवर में सूजन, पित्त बढ़ना इत्यादि हो सकता है। जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है उनपर इसका अधिक प्रभाव होता है। कई बार ओवरइटिंग भी इसका कारण बनती है जिससे डाइजेशन बिगड़ता है।
 
आइए जानते हैं ऐसे भोजन जिनसे बिगड़ता है आपका डाइजेशन -
 
1 कॉफी
कॉफी भले ही आपको कैफीन के माध्यम से नींद से बचने का कार्य करती है पर इसका अधिक सेवन पेट के लिए हानिकारक है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को बढाती है और कब्ज, दस्त के साथ पेट में गैस का निर्माण भी करती है।
 
2 आर्टिफिशियल स्वीट
सोडा, ड्रिंक्स, डोनट, कुकीज इत्यादि यह सब आर्टिफिशियल स्वीट से युक्त होते हैं। यह पेट में सूजन, दस्त, गैस और कब्ज का कारण बनते हैं।
 
3 मिर्च
मिर्च को पचाना बहुत कठिन होता है। रात के समय ज्यादा मिर्च का सेवन करने से पित्त बढ़ना, एसिडिटी, दस्त इत्यादि हो सकते हैं। मिर्ची आपके शरीर के दूसरे आंतरिक अंगों को भी नुकसान पहुंचाती है।
 
4 तला हुआ भोजन
इससे शरीर को कई प्रकार की परेशानी होती है। तला हुआ भोजन जल्दी नहीं पचता है , इसका अधिक सेवन करने से पेट में सूजन और कब्ज की समस्या आती है।
 
5 मैदा
हमें मोमोस, न्यूडल्स, रोल्स इत्यादि मैदे से बनी चीजें बेहद पसंद है, पर यह सभी पेट के लिए एक दुश्मन का कार्य करती है। मैदा पेट में जम जाता हैऔर ढंग से पचता नहीं है। इससे कब्ज, अजीर्ण होना, पेट फूलना, पेट में सूजन जैसी इत्यादि बीमारियां होती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी