गुलाबी मौसम में खाएं दानेदार घी, होंगे 10 फायदे

गुलाबी मौसम में शुद्ध घी खाने से शरीर बलवान और हष्ट-पुष्ट होता है। अत: ठंड के दिनों में शरीर को गर्माहट देने वाली कई चीजें बनाकर खाई और खिलाई जाती है। अत: इस सर्दभरे मौसम में आप भी अवश्य खाएं दानेदार देसी घी, मिलेंगे ये 10 फायदे-health benefits of desi ghee 
 
देसी घी से होने वाले फायदे-desi ghee
 
1 यह आसानी से पच जाता है और कोलेस्ट्रॉल संबंधित परेशानियों को खत्म करता है।
 
2 देसी घी में ओमेगी-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं।
 
3 इसमें एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते है।
 
4 इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करते है।
 
5 देसी घी में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर आसानी से सोखता है।
 
6 घी नाड़ी प्रणाली, कोलेस्ट्रॉल, आंत, दिमाग, त्‍वचा की ड्रायनेस कम करने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। 
 
7 इसमें सैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अच्छे होते है, यहां तक कि ये मक्खन से ज्यादा बेहतर है।
 
8 यह कब्ज होने पर आराम देता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।
 
9 शुद्ध देसी घी में विटामिन ए, विटामिन के2, विटामिन डी तथा विटामिन ई के अलावा भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बेहद फायदेमंद माने गए है।  
 
10 देसी घी के सेवन से बाल और त्वचा चिकनी और मुलायम होती है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ghee
ALSO READ: Millets Benefits in Hindi : मिलेट्स खाएं और रोगों को दूर भगाएं


 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी