नीरा क्या होता है, इसे पीने के क्या है फायदे और नुकसान

Neera: नीरा का अर्थ होता है शुद्ध और पवित्र। नीरा का रस मधुर, सीपी-सा सफेद और पारदर्शी होता है। कई लोग इसे ताड़ तो कई लोग शराब मानते हैं। आजकल नीरा का ही जगहों पर प्राप्त होता है। व्यवस्था के अभाव में तो फिलहाल यह शहरों तक पहुंच नहीं बना पाता है, लेकिन वर्षों पहले खादी भंडार के माध्यम से यह जनसामान्य को उपलब्ध हो जाता था। अब इसे बंद कर दिया गया। वनवासी क्षेत्रों में यह बहुतायत में पाया जाता है। आओ जानते हैं कि नीरा क्या होता है और क्या है इसे पीने के फायदे।
 
नीरा क्या होता है- नीरा को ताड़, खजूर और नारियल के वृक्ष से प्राप्त किया जाता है। ताड़ और खजूर के पेड़ से जो ताजा रस निकलता है, उसे नीरा कहते है। ताड़ के वृक्ष से प्राप्त नीरा जब तक यह ताजा रहता है तब तक यह नीरा रहता है, लेकिन जैसे ही यह सड़ता है यह ताड़ी बन जाता है। नीरा को नारियल के पेड़ से भी प्राप्त किया जाता है। नारियल पेड़ के फूलों के गुच्छे से जो रस निकलता है वही नीरा है। इसे मीठी ताड़ी भी कहते हैं। इसमें अल्कोहल शून्य होता है। इसे तमिलनाडु में पडानीर के रूप में जाना जाता है।
 
नीरा पीने के फायदे | Neera pine ke fayde:
 
- शुद्ध और ताजा नीरा कई प्रकार के रोग में लाभदाय सिद्ध हुआ है। यह अत्यंत पौष्टिक व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। शोधानुसार यह 100 से भी अधिक बीमारियों को रोकने में सहायक सिद्ध हुआ है।
 
- इसमें 84.72% पानी के अलावा 25 प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। 14.35% कार्बोहाइड्रेट होते हैं। प्रोटीन 0.10%, वसा 0.17% और मिनरल 0.66% होता है। कैल्शियम, आयरन, जिंक, पोटेशियम, सोडियम, फास्फोरस के साथ ही विटामिन और बी पार्याप्त मात्रा में होते हैं।
 
- बाजार में मिलने वाली शक्तिवर्द्धक औषधियों व टॉनिक से भी ज्यादा यह प्रभावकारी प्रतीत होता है। धारोष्ण दुग्ध का जैसा महत्व है, वैसे ही नीरा को प्रात:काल में लेना महत्वपूर्ण है।
- यह शकर निहित रस, स्वादिष्ट स्वास्थ्य पेय है तथा शर्कराएं, खनिज, धातुओं एवं विटामिनों का समृद्ध स्रोत है।
 
- नीरा पीने से त्वचा का निखार होता है और आयु वृद्धि होती है।
 
- यह जोड़े के दर्द, अस्थमा, दमा और अन्य कई रोगों में लाभ दायक है।
 
- यह ‍मस्तिष्क के रोग में भी लाभदायक है।
 
- गर्मी में इसका सेवन शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है
 
- नीरा का सेवन कमजोरी, सुस्ती, थकावट दूर करने में सहायक है।
 
- पेट से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं में लाभदायक है नीरा।
 
- यूरिन पास करते समय जलन होता है तो इसका सेवन करें।
 
- शरीर में खून या व्हाइट सेल्स की कमी है तो इसका सेवन करें।
 
- टीबी जैसी गंभीर बीमारी में भी नीरा पीना फायदेमंद माना गया है।
 
- आंखों की रोशनी बढ़ाने के अलावा नीरा आईज ड्राईनेस, जलन, खुजली, धुंधलापन, कंजक्टिवाइटिस को दूर करता है।
 
- पीलिया को जल्दी रिकवरी करने में भी इसे सहायक माना गया है। 
 
नीरा पीने के नुकसान | Nira pine ke nuksan:
- बासी नीरा पीने का कोई फायदे नहीं है। यह नुकसानदायक है।
 
- अल्कोहल युक्त नीरा पीना नुकसानदायक है।
 
- ज्यादा नीरा पीने से लिवर खराब होने की संभावना रहती है।
 
- नीरा पीना फायदेमंद है लेकिन ताड़ी पीना नुकसानदायक।
 
- अशुद्ध नीरा किडनी की समस्या को जन्म दे सकता है।
 
डिस्क्लेमर :  वैसे नीरा को कोई दूष्‍प्रभाव या नुकसान नहीं हैं फिर भी आप इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह से ही करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी