तपन के दिनों में हर रोज खाएं खीरा, लू से बचेंगे, चमकेगी त्वचा

ककड़ी को पानी का पर्यायवाची कह सकते हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर आप ककड़ी का भरपूर सेवन करें। ककड़ी में करीब 90 फीसदी पानी होता है। बॉडी में पानी की कमी होने पर सलाद के रूप में ककड़ी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से शरीर में पानी की मात्रा में तो पूर्ति होती है साथ ही स्किन पर भी ग्लो आता है। सलाद के रूप में सबसे ज्यादा खीरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की लिए सबसे अहम होते हैं।
 
आइए जानते हैं गर्मी में खीरे से होने वाले फायदे के बारे में -
 
-खीरे में पोषक तत्व के तौर पर विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कॉपर प्रमुख रूप से मौजूद होते हैं।
 
-इसके सेवन से शरीर में ठंडक पहुंचती है। साथ ही पानी की मात्रा बढ़ती है। इतना ही नहीं यूरिन में होने वाली जलन में भी आराम मिलता है।
 
-खीरे में मौजूद फाइबर से पाचन की समस्या में राहत मिलती है। गैस नहीं होती है, कब्ज में राहत मिलती है। पेट से संबंधित परेशानियों में आराम मिलता है।
 
-खीरा खाने से मोटापे में राहत भी मिलती है। इसमें मौजूद कैलोरी के सेवन से वजन घटता है। खीरा खाने से मोटापा कम होता है।
 
-त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। जी हां, इसमें मौजूद तत्व से स्किन पर ग्लो आता है। रूख स्किन वालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
सेहत और ब्यूटी के लिए खीरा ककड़ी अमृत के समान है, इसमें कोई शक नहीं। इसके यह सेहत और खूबसूरती संबंधी लाभ जानकर आप भी मानेंगे कि सेहत और त्वचा की खूबसूरती के लिए इससे बेहतर कुछ और नहीं है। 
 
-जैसा कि पहले बताया गया है इसमें यह 80 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए यह ग्रमी में लू से बचाता है। प्यास बुझाता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। खीरा खाने के बाद शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है।
 
- इसकी खासियत है कि यह शरीर के आंतरिक अंगों और त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इसके अलावा धूप से झुलसी हुई त्वचा को न केवल राहत देता है बल्कि त्वचा की जलन और टेनिंग भी कम करता है।
 
- खीरा खाने से दिल की जलन कम होती है। यह शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकलने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंतों की भी बखूबी सफाई करता है। 
 
- हमें प्रतिदिन कुछ विटामिन्स लेना बेहद जरूरी होता है। जैसे विटामिन ए, बी और सी हमें नियमित लेना चाहिए। खीरा अकेला हमें प्रतिदिन के विटामिन्स देता है। खीरे के छिलके में विटामिन सी होता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी