Health Tips : इन 6 लोगों के लिए खतरनाक है दूध का सेवन

कुछ लोगों को दूध बहुत अच्‍छा लगता है। वह दो टाइम भी दूध पीते हैं। वहीं दूध में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्‍व सम्मिलित होते हैं। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन ए,के और बी 12 होता है। डॉक्‍टर भी रोज एक गिलास दूध पीने की सलाह देते हैं। क्‍योंकि दूध को संपूर्ण आहार भी माना जाता है। लेकिन कुछ लोग होते हैं जिन्‍हें दूध से दूरी बनाने की जरूरत होती है। कुछ लोगों के लिए दूध का सेवन खतरनाक होता है। आइए जानते हैं किन 6 लोगों को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
1. पेट से संबंधित समस्‍या - अगर पाचन तंत्र ठीक नहीं है, कब्‍ज, दस्‍त की समस्‍या लगातार बनी हुई है तो दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करें। ऐसा इसलिए होता है पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। और वह दूध को पचा नहीं पाती है। ऐसे में दूध पीने से आपको और अधिक पेट की समस्‍या हो सकती है। जी हां, आप ठंडा दूध पानी आधा-आधा गिलास मिक्‍स करके ले सकते हैं। उससे पेट में गर्मी से राहत मिलती है। 
 
2.एलर्जी - अगर आपको बॉडी पर लगातार लाल चकत्‍ते, खुजली हो रही है तो दूध का सेवन बंद करके देखें। कई लोगों को लैक्‍टोज की वजह से भी स्किन एलर्जी हो जाती है। तब भी आराम नहीं मिलता है तो डॉक्‍टर की सलाह लें। 
 
3.मोटापा - अगर आपका मोटापा तेजी से बढ़ रहा है तो दूध का सेवन कम करें। दरअसल, दूध में वसा होता है और शरीर में अतिरिक्‍त वसा जमा हो जाता है। जिससे भी मोटापा बढ़ता है। अगर आप दूध रोज पीना चाहते हैं तो एक दिन पुराने दूध का सेवन कर सकते हैं। उससे वजन नहीं बढ़ता है। 
 
4. लिवर पर सूजन - अगर लिवर पर किसी वजह से सूजन है तो दूध का सेवन नहीं करें। इससे समस्‍या और बढ़ सकती है। साथ ही फाइब्रॉइड की समस्‍या भी बढ़ सकती है। दरअसल, लिवर पर सूजन होने से लगातार उल्‍टी होती है और कुछ खा भी नहीं पाते हैं। ऐसे समय में कम मिर्च का खाना खाया जाता है।
 
5.फैटी लिवर - इस तरह की समस्‍या से ग्रसित लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए। क्‍योंकि वे लोग दूध नहीं पचा पाते हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को कम से कम प्रोटीन दिया जाता है। दूध पीने से कब्‍ज, एसिडिटी, गैस, थकान, वजन बढ़ना जैसी समस्‍या हो सकती है। 
 
6. चेहरे पर कील - दूध का अधिक सेवन करने से चेहरे के लिए परेशानी बन सकता है। आपके चेहरे पर बारीक-बारीक सफेद दाने निकल सकते हैं। जिन्‍हें हटाने में बहुत समस्‍या आती है। वह आसानी से नहीं हटते हैं। हां, आप गर्म पानी की भाप जरूर ले सकते हैं उससे सफेद कील में आराम मिलता

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी