how to clean vegetables in rainy season in hindi: मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता लेकिन ये अपने साथ बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में खांसी, जुकाम या बुखार के अलावा पेट के खराब होने का डर भी बढ़ जाता है। दरअसल, मानसून के दौरान खानपान से जुड़ी गलतियों से ही तबीयत खराब होने का खतरा रहता है। इस मौसम में सब्जियों में कीड़े-मकोड़े या गंदगी लग जाती है। ये कीड़े या गंदगी किसी तरह हमारे पेट में जाती है और सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इसके अलावा इन पर पेस्टिसाइड्स यानी कीटनाशकों का इस्तेमाल भी किया जाता है। अगर इन्हें ठीक से साफ करके नहीं खाया जाए तो ये सेहत की दुश्मन बन जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि आप तरीकों आजमाकर बारिश में मिलने वाली सब्जियों या दूसरी फूड आइटम्स को कैसे साफ कर सकते हैं।
नमक के पानी से धोएं
सब्जियों पर जमे कीटनाशक, गंदगी या कीड़े-मकौड़ों को हटाने के लिए इन्हें नमक के पानी में डाल दें। पानी में रखने के कुछ देर बाद ही इसमें मौजूद कीड़े अलग हो जाएंगे। साथ ही ऐसा करने से गंदगी भी काफी हद तक दूर हो सकती है। नमक के पानी में सब्जियां या दूसरी चीजों को सिर्फ 10 से 15 मिनट तक रखना है।
क्लीनिंग के लिए बनाएं घोल
गंदे बैक्टीरिया या गंदगी को रिमूव करने के लिए एक बड़े बर्तन में सिरका का घोल बनाएं। पानी में तीन चम्मच सिरका डालें और मिलाकर घोल तैयार कर लें। आप चाहे तो इसमें नमक भी शामिल कर सकते हैं। अब तैयार पानी में फल एवं सब्जियों को डालें और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
ऐसे रखें सब्जियों को देर तक सुरक्षित
सब्जियों को पानी या सिरका वाटर से धोने के बाद इन्हें सूती कपड़े पर रख दें। ऐसा करने से इन पर लगा पानी साफ हो पाएगा। आप चाहे तो टिशू या तौलिए की मदद ले सकते हैं। चीजों को सुखाकर रखने से ये जल्दी खराब नहीं होती है। फ्रिज में इन्हें पॉलिथिन में रखने के बजाय कंटेनर या बैग का यूज करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।